कबीर जी के साथ 52 बदमाशी
कबीर जी के साथ 52 बदमाशी दोस्तों क्या आपको पता है कबीर जी को 52 बार मारने का प्रयास किया गया था लेकिन उनको रत्ती भर भी कष्ट नहीं पहुंचा सके। आइए जानते हैं कबीर जी को किस तरह से लोगों ने मारना चाहा। कबीर जी को मारने के लिए उन्हें खूनी हाथी के आगे बांध कर डाला गया। लेकिन अविनाशी कबीर जी ने हाथी को शेर रूप दिखा दिया। जिससे हाथी भयभीत होकर भाग गया। सबने कबीर जी की जय जयकार की। कबीर जी को तोप के गोलों से मारने की व्यर्थ चेष्टा" कबीर जी को मारने के लिए शेखतकी के आदेश पर पहले पत्थर मारे, फिर तीर मारे। परन्तु कबीर जी की ओर पत्थर या तीर नहीं आया। फिर चार पहर तक तोप यंत्र से गोले चलाए गए। लेकिन दुष्ट लोग अविनाशी कबीर जी का कुछ नहीं बिगाड़ सके। दिल्ली के सम्राट सिकंदर लोधी ने जनता को शांत करने के लिए अपने हाथों से हथकड़ियाँ लगाई, पैरों में बेड़ी तथा गले में लोहे की भारी बेल डाली आदेश दिया गंगा दरिया में डुबोकर मारने का। उनको दरिया में फैंक दिया। कबीर जी की हथकड़ी, बेड़ी और लोहे की बेल अपने आप टूट गयी। परमात्मा जल पर सुखासन में बैठे रहे कुछ नहीं बिगड़ा। कबीर जी जब एक बार गंगा ...